| ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
1960 के दशक के आखीर में कर्मचारी-वर्ग निदेशालय प्रशासन निदेशालय से अलग कर दिया था और वर्ष 1972 में बना था। इसकी गतिविधियों में आरएवंडी स्थापनाओं के व्यक्तिगत मामलों में सभी क्रियाकलाप शामिल हैं। कर्मचारी-वर्ग निदेशालय कई महत्वपूर्ण निगमित निदेशालयों में से एक है जो कर्मचारी-वर्ग के मामलों के क्षेत्र में भारत सरकार/डीआरडीओ नीतियों का क्रियान्वयन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
संगठनीय ढांचा
दिनांक 31 मार्च 2004 को डीआरडीओ के मुख्यालयों, प्रयोगशालाओं/स्थापनाओं और परियोजनाओं/कार्यक्रमों में सेवाएं प्रदान करने के लिए कर्मचारी-वर्ग निदेशालय को एसटीक्यूसी द्वारा आईएसओ 9001:2000 प्रमाणीकरण सहित स्तरीय प्रमाणित किया गया। अपने कार्यकलाप प्रभाविकता और समयानुसार करने के लिए, निदेशालय को 13 प्रभागों में बांटा गया है जिनके नाम 1 से 12 और आरडी-25 है जिनमें से प्रत्येक नागरिक/डीआरडीओ सेवा कर्मचारी से संबंधित सेवा/कर्मचारी मामलों के विशिष्ट सेट के लिए जिम्मदार है।.
कर्त्तव्यों का घोषणा-पत्र
- विज्ञापन/परिसर भर्ती/फैलोशिप स्कीम आदि के माध्यम से वैज्ञानिकों की भर्ती का समन्वयन तथा आरएसी एवं यूपीएससी के साथ मिलकर प्रशासनिक/भंडारी/लेखा श्रेणी के अधिकारियों की भर्ती।
- वैज्ञानिक/तकनीकी और प्रशासनिक/भंडारी/लेखा श्रेणी के अधिकारियों के स्थानांतरण, प्रतिनिष्ठिक स्थानांतरण के माध्यम से अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति।
- तदर्थ/अनुबंध आधार पर विदेश में अनुसंधान कार्य में लगे उच्च योग्यता प्राप्त वैज्ञानिकों का पदारोहण और परवर्ती अंतर्वयन।
- परामर्शदाताओं/सेवानिवृत्त/अतिथि/विशिष्ट वैज्ञानिकों की नियुक्ति।
- 'बी' से 'जी' तक के वैज्ञानिकों, तकनीकी अधिकारियों एवं स्टाफ, स्टोर और प्रशासनिक अधिकारियों के संबंध में प्रक्रिया और पदोन्नति आदेश जारी करना।
- सेवा अधिकारी/कर्मचारी वर्ग से संबंधित सभी मामलें।
- अधिकारियों/स्टाफ के व्यक्तिगत अदालती मामलों से संबंधित सभी मामले।
- डीआरडीओ के विभिन्न वर्ग के अधिकारियों एवं स्टॉफ से संबंधित सामान्य मामले।
- राजपत्रित एवं गैर-राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती/तबादले।
- सेवारत वैज्ञानिकों तथा प्रशासनिक/स्टोर/लेखा अधिकारियों के कर्मचारी डेटा बैंक का रखरखाव।
- सेवा मामलों से संबंधित आरक्षण नीति और अन्य सरकारी नीतियां का क्रियान्वयन।
- डीओपीएवंटी के निर्देशों का प्रचार-प्रसार: नीतियां और सेवा मामलें।
- विभाग में शामिल अवार्डों के मामलों की प्रक्रिया और वे जो अन्य विभागों/संगठनों द्वारा शामिल किए गए हैं।
अवार्ड
- वर्तमान कार्मिक निदेशक को जीव विज्ञान के क्षेत्र में "साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड-2003" से सम्मानित किया गया।
- कार्मिक निदेशालय के तीन पूर्व निदेशकों को अनुसंधान एवं विकास प्रबंधन के क्षेत्र में "साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड" से सम्मानित किया गया।
निदेशक की प्रोफाइल
डा. नरेन्द्र कुमार, वैज्ञानिक जी ने 01 मार्च 2007 को निदेशक का कार्यभार संभाला।
निदेशक का नाम |
तिथि से |
तिथि तक |
श्री. एएल भट्टाचार्य |
01.07.1972 |
31.08.1976 |
डा. आर नरायण |
01.09.1976 |
28.02.1979 |
डा. आरआर अग्रवाल |
01.03.1979 |
20.08.1982 |
जीपी कप्तान एम सलाहुद्दीन |
21.08.1982 |
02.02.1986 |
वैमानिक कमांडर एम सलाहुद्दीन |
03.02.1986 |
31.07.1986 |
डा. एके दत्ता |
01.08.1986 |
03.01.1991 |
डा. आईडी गाबा |
04.01.1991 |
15.03.1992 |
डा. पीसी एंजलो |
16.03.1992 |
24.03.1994 |
श्री. एमबी सिंह |
25.03.1994 |
31.03.1998 |
डा. राम कुमार |
01.04.1998 |
31.05.2000 |
डा. पीके शुक्ला |
01.06.2000 |
31.08.2001 |
डा. एसएम शर्मा |
01.09.2001 |
30.04.2004 |
डा. के.एस. मंजा |
01.05.2004 |
28.02.2007 |
|