| |
| क्रियाकलाप |
| |
- तकनीकी पूर्वानुमानों और संबद्ध संस्थाओं से मिलने वाली दूसरी सूचनाओं के आधार पर प्रयोगशालाओं के लिए अल्प और दीर्घ कालिक योजनाएं बनाना।
- नीतिगत स्तर पर फैसले लेने को सुगम बनाने के लिए डीआरडीओ प्रबंधन को विभिन्न परियोजनाओं की वस्तुस्थिति की सूचनाएं प्रदान करना और भारत सरकार की विधायी संस्थाओं को भी इसी तरह की सेवाएं प्रदान करना।
- प्रयोगशालाओं और मुख्य नियंत्रक शोध संवर्धन के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाना।
- सशस्त्र बलों की प्रयोगशालाओं, गैर डीआरडीओ संस्थानों और उत्पादक एजेंसियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाना।
- तमाम बड़ी परियोजनाओं-उत्पादों की समीक्षा पर नजर रखना और उसमें भागीदारी करना।
- प्रयोगशालाओं में आधारभूत ढांचे के सृजन के लिए आवश्यक प्रशासनिक और वित्तीय मदद की व्यवस्था करना।
- बजटीय प्रावधानों और तकनीकी मानवशक्ति की जरूरतों में सहयोग करना।
- सक्षम अधिकारी द्वारा नई परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए जाब्ते की कार्रवाई करना।
- सेनाओं की फौरी जरूरतें पूरी करने के लिए विकसित स्टोरों और उपकरणों की सीमित आपूर्ति की व्यवस्था करना।
- प्रोद्योगिकी हस्तांतरण और उत्पादक एजेंसियों के साथ संपर्क और विभिन्न प्रयोगशालाओं द्वारा विकसित प्रोद्योगिकों के उत्पादनीकरण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए उनके साथ ख़तो-किताबत करना।
|
| इस निदेशालय के सहयोग से चल रही शोध प्रयोगशालाएं जिन क्षेत्रों में शोध पर विशेष बल देती हैं वह क्षेत्र हैं :: |
| |
- लौह और अलौह धातुकी
- चूर्ण धातुकी
- टिटैनियम स्पंज
- एअरो स्पेस यलोयज़ एंड मैगनेटिक मटेरियल्स
- सूक्ष्म जैविकी और जैवप्रोद्योगिकी
- विष विज्ञान
- निदान किटें
- रोगाणु वाहक और कीट नाशक
- बहुलक और मिश्र वस्तु
- छद्म आवरण और संगोपन
- संक्षारण शोध
- विशिष्ट उपयोग की चिकनाइयां और तरल
- अति शुद्ध सामग्रियां
- अत्यंत सर्द स्थितियों के लिए आवश्यक उपकरण और पहनावे
- दंगा नियंत्रण संवेदी प्रदाहक और उपकरण
- खतरा और आपदा आंकलन अध्ययन
- पर्यावरण, अग्नि और विस्फोटक सुरक्षा
- जल शोधन प्रोद्योगिकियां और प्रबंधन
|
| सृजित सुविधाएं |
| |
| सशस्त्र बलों के लिए ग्वालियर में कलात्मक स्तर के उपकरणों और प्रणालियों से लैस एक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गयी है। इस केंद्र को रासायनिक हथियार निरोधक संगठन (ओपीसीएम) ने अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने की मान्यता दी है। |
| |
| वैज्ञानिक बैठकें |
| |
यह निदेशालय निम्नलिकित वैज्ञनिक/तकनीकी बैठकों का समायोजन और आयोजन करने वाली नोडल एजेंसी है:
- विशिष्ट सामग्रियों की सलाहकार समिति
- सामग्री शोध और संवर्धन पैनेल
- कपड़ा और जनरल स्टोर्स शोध-संवर्धन पैनेल
- सामग्री मानकीकरण समिति
|