श्री सी.एम धवन वैज्ञानिक 'एफ' वर्तमान में निदेशालय के प्रधान हैं। उन्होंने मेकैनिकल इंजीनियंरिंग में में अपनी बीई की डिग्री प्राप्त की और शस्त्र भंडारों की जांच के लिए डीजीक्यूए से अपना करियर शुरू किया। वे वर्ष 1976 में जीटीआरई, बंगलौर में डीआरडीओ से जुड़े। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से थर्मल इंजीनियरिंग में एमटेक भी किया। दिनांक 1 सितंबर 2003 से सामग्री प्रबंधन निदेशक के रूप में पद ग्रहण के बाद से वे परियोजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति के लिए प्रयोगशालाओं/प्रतिष्ठानों को अपनी पूर्णतम और समार्थक सहयोग प्रदान करते आ रहे हैं। डीआरडीओ के लिए एक एकीकृत भंडार प्रबंधन नियमावली सरकार की स्वीकृति हेतु उसके दिशानिर्देशों के अंतर्गत प्रक्रिया में है। उच्च मूल्यों के मामलों में टीपीसी/एनसी में भागीदारी द्वारा, वे क्रय प्रक्रिया पर दृढ़ रहते हुए मूल्य प्रभाविक और समार्थक क्रय सुलभ करते रहे हैं।
इससे पूर्व, वे वर्ष 1976-1983 से जीटीआरई में और वर्ष 1983 से 1995 तक डीआरडीओ मुख्यालय में एयरोनॉटिक्स के डीटीई में कार्य कर चुके हैं। जीटीआरई, बंगलौर में उनके कार्यकाल के दौरान, उन्होंने एमबीटी इंजन के लिए टर्बो चार्जर के डिज़ाइन और विकास पर बहुमूल्य योगदान दिया है और डीएईआरई (आरएवंडी) मुख्यालय में कावेरी इंजन परियोजना की गतिविधियों का अनुगमन किया है। वे एआरडीबी के प्रक्षेपण नामिका (प्रॉप्लशन पैनल) के सदस्य सचिव थे और कई शैक्षिक संस्थानों के साथ बहुत से प्रयोगशाला मूलक परियोजनाएं शुरू की गई जिन्होंने कावेरी इंजन कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान किया। मार्च 1995 से दिनांक 31 अगस्त 2003 तक, उन्होंने एलएएसटीईसी में कार्य किया और हाई पॉवर गैस डायनेमिक लेज़र के लिए वायुमंडलीय डिस्चार्ज सुपरसॉनिक डिफ्यूज़र के डिज़ाइन एवं विकास कार्य में सक्रिय रूप से लगे रहे। उन्होंने संयुक्त निदेशक (एमएम) के रूप में भी कार्य किया और एलएएसटीईसी में सामग्री प्रबंधन कार्य का पर्यवेक्षण भी किया। |