इस निदेशालय के निम्नलिखित दो समूह हैं :
- जैव चिकित्सा - इसमें नाभिकीय औषधि, रोग निदान और प्रबंधन, कार्यकी, जैव अभियांत्रिकी और मनोविज्ञान शामिल हैं।
- खाद्य और कृषि : इसके अंतर्गत खाद्य विज्ञान और प्रोद्योगिकी, अधिक ऊंचाई और शीत मरुस्थल की खेती सम्मिलित है।
निदेशालय निम्नलिखित प्रयोगशालाओं-प्रतिष्ठानों की शोध और संवर्धन संबंधी गतिविधियों में सहायता और सहयोग प्रदान करता है :
क : रक्षा कृषि शोध प्रयोगशाला (डीआरएल), पिथौरागढ़
ख : रक्षा जैव प्रौद्योगिकी और विद्युत चिकित्सकीय प्रयोगशाला (डीईबीईएल), बंगलौर
ग : रक्षा खाद्य शोध प्रयोगशाला (डीएफआरएल), मैसूर
घ : कार्यकी और संबद्ध विज्ञान रक्षा संस्थान (डीआईपीएएस), दिल्ली
ङ : मनोवैज्ञानिक शोध रक्षा संस्थान (डीआईपीआर), दिल्ली
च : रक्षा शोध और संवर्धन स्थापना (डीआरडीई), ग्वालियर
छ : रक्षा शोध प्रयोगशाला (डीआरएल), तेजपुर
ज : क्षेत्र शोध प्रयोगशाला (एफआरएल), लेह
झ : नाभिकीय औषधि और संबद्ध विज्ञान संस्थान (आईएनएमएएस), दिल्ली
ञ : हाई ऐल्टीट्यूड मेडिकल रिसर्च सेंटर (एचएएमआरसी), लेह
ट : सशस्त्र बल चिकित्सा शोध परिषद (एएफएमआरसी), सशस्त्रबल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) की परियोजनाएं।
|
| यह निदेशालय अपने कामकाज के ब्योरे शोध और संवर्धन (जैव विज्ञान और मानव संसाधन) के मुख्य नियंत्रक को देता है। निदेशालय प्रयोगशालाओं, सैन्य मुख्यालयों, सरकार के मंत्रालयों, अंतर सेवा संगठनों, सार्वजनिक और निजी उपक्रमों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाता है। इसके अलावा वह अपने नियत कार्यक्षेत्र में, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर, सहयोग को बढ़ावा देता है। |