पिछले कुछ वर्षो में स्थापन द्वारा डिजाईन, विकास तथा जाँच गतिविधियों के दृष्टि से कुछ विभिन्न सुविधाएँ स्थापित की गई है । जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण सुविधाएँ निम्न है ।
- कम्प्युटर सुविधा तथा डिजाईन टूल
- सामग्री प्रक्रिया
- आई सी इंजिन प्रयोगशाला
- राष्ट्रीय स्वचलित परीक्षण केन्द्र (एन-कैट)
डिजाईन टूल तथा कम्प्युटर सुविधा
 |
स्थापन में नविनतम डिजाईन जैसे कि ऑटो कैड ,एएमएस कैड, एएनएसवायएस, आईडीई, एएस, एनआईएसए, पी कैड, ए डी ए एमएस तथा ऑटोमोटिव्ह कलपुर्जो तथा प्रणाली के डिजाईन के लिए सॉलिड वर्क का व्यापक पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है । आवश्यक कम्प्युटर वर्कस्टेशन भी उपलब्ध है । |
कम्प्युटर एडेड इंजिनियरिंग मॉडलिंग एण्ड सिम्युलेशन प्रणाली का उपयोग अर्थग्रहण डिजाईन वैधता के लिए किया जाता है । सी ए ई में एस जी आई ओ एन वाय एक्स 350 ग्राफिक सर्वर तथा 4 एस जी आई फ्युल वी 12 वर्क स्टेशन उपलब्ध है जिसके माध्यम से कम्प्युटरीकृत गहनता से कार्य किया जाता है तथा स्टिरियो ग्राफिक विजुलायजेशन की उच्चतम फिडलिटी पायी जा सकती है ।
डिजाईन तथा विकास के लिए कम्प्युटर सुविधा के अलावा स्थापन द्वारा विभिन्न साफ्टवेयर प्रोग्राम विकसित किए गए है जैसे कि ऑफिस ऑटोमेशन साफ्टवेअर, पुस्तकालय हेतु ऑटोमेशन इत्यादि जो कि आंतरिक उपयोग के लिए है । परियोजना प्रबंधन साफ्टवेयर प्रोडक्ट डेटा प्रबंधन सिस्टम , एम एस प्रोजेक्ट तथा योजना भी उपयोग में लाया जा रहा है । इंटरनेट एवं द्रोणा की सुविधा से प्रभावी अंतक्रिया हो रही है ।
सामग्री प्रक्रिया मशीन तथा उपकरण
मटेरियल प्रोसेसिंग नविनतम उपकरणों से सुसज्जित तथा समुचित, कुशल कार्मीकों से युक्त है तथा जिसके द्वारा फेब्रीकेशन तथा प्रोटोटाइपींग का कार्य पूरी सक्षमता से किया जाता है।
 |
फेब्रीकेशन कर्मशाला -
परियोजना के वाहनों के लिए प्रोटोटाईप तथा कलपुर्जों के लिए फेब्रीकेशन हेतु विभिन्न प्रकार की मशीनें जैसे कि बेडिंग, कटींग, शेयरिंग तथा वेल्डिंग मशीनें उपलब्ध है ।
मशीन कर्मशाला - यहाँ पर सभी प्रकार की लेथ, सी एन सी मशीन, हायड्रॉलिक प्रेस तथाआधुनिक मशीनें उपलब्ध है जिसके द्वारा कलपूर्जों का एकत्रीकरण एवं मशीनिंग किया जाता है । |
फाऊंड्री कर्मशाला - 30 किलो तक के नॉन फेरस धातू तथा 80 किलो तक स्टील कास्टिंग उत्पादन हेतु सहायक मशीनें एवं क्युकिबल और इंडक्शन फरनेस सुविधा उपलब्ध है ।
हीट ट्रीटमेंट कर्मशाला - ऍनीलिंग, हार्डनिंग, पैक कारबुरायजींग, नार्मलाईजिंग तथा टेम्परींग के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध है ।
सामग्री परीक्षण प्रयोगशाला - मेकॅनिकल, तथा धातु वर्गीकरण को करने, तथा गलतियों को पहचानने, रासायनिक वर्गीकरण हेतु नविनतम स्पेक्ट्रोमीटर के अलावा विभिन्न प्रकार के उपकरणों से सुसज्जित है ।
आई सी इंजिन प्रयोगशाला
इस प्रयोगशाला में 1000 एच पी तक इंजिनों के परीक्षण हेतु विभिन्न प्रकार के इंजिन परीक्षण उपकरण मौजूद है । जिसके द्वारा राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार इंजिन की सहनशक्ति की जाँच की जाती है । इसमें फ्रेश एयर वेन्टीलेशन तथा एकोस्टिक कंट्रोल के सहायता से अपेक्षित इंजिनों के विविध पैरामीटर्स का अभ्यास किया जा सकता है ।
 |
उपलब्ध जाँच उपकरण :-
- 700 एचपी और 1000 एचपी तक दो हायड्रॉलिक डायनामोमीटर
- 70 एचपी और 100 एचपी तक के लिए तीन एडी करंट डायनामोमीटर
- कम्बशन प्रेशर को मापने के लिए मल्टी चैनल इंजिन एनालाइजर
- थ्रस्ट के साथ प्रपोलर्स को मापने हेतु थ्रस्ट क्रेडल्स्
- इंधन खपत को मापने हेतु फ्युएल फ्लो मीटर
- विभिन्न तापमान, प्रेशर सेंसर तथा वायब्रेशन मेजरींग उपकरण
|
नेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव्ह टेस्टिंग (एन-कॅट) अर्थात राष्ट्रीय स्वचलित परीक्षण केन्द्र
(इसकी सेवाएं असैनिक क्षेत्रों के लिए भी उपलब्ध है ।) एन-कॅट, वी आर डी ई का एक अभिन्न अंग है । इसके अंतर्गत टेस्ट ट्रैक, उत्सर्जन, फोटोमेट्री, ई एम आई तथा सेफ्टी प्रयोगशाला है जो कि संपूर्ण रुप से ट्रैक्ड वाहन भारतीय सेना तथा ऑटोमोटिव्ह उद्योग हेतु पहियों तथा ट्रैक्ड वाहनों का परीक्षण के लिए एकमात्र समाधान केन्द्र है । यह पूर्णतया उच्चतम तकनीक के परीक्षण उपकरणों तथा आवश्यक सहायक संरचनाओं के साथ सुसज्जित है ।
- सेना के वाहनों हेतु तकनीकी मूल्यांकन
- वाहनों की कस्टमाइज्ड परीक्षण
- ई एम आई / ई एम सी परीक्षण
- असैनिक वाहनों की होमोलोगेशन परीक्षण
- उत्सर्जन परीक्षण
- वायब्रेशन तथा स्ट्रेन मापन
वी आर डी ई के परीक्षण एवं मूल्यांकन सेवाओं की गुणवत्ता को संजोए रखने के लिए एन ए बी एल की जो कि आय एस ओ 1999 की 17025/अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रो-टेक्नीकल कमीशन पर आधारीत है, (नेशनल एक्रीडिएशन बोर्ड फॉर टेस्टींग एण्ड केलीब्रेशन प्रयोगशाला, विज्ञान तथा टेक्नालाजी विभाग) में प्राप्त किया गया ।
वाहनों की जाँच एवं मूल्यांकन करने हेतु विभिन्न प्रकार के सहायक सुविधाएँ निम्न है ।
परीक्षण पथ :- ऑटोमोटिव्ह परीक्षण के लिए एन-कैट में व्यापक स्तर पर विभिन्न प्रकार के परीक्षण पथ एवं सुविधाएँ उपलब्ध है । ये 450 एकड के क्षेत्र में फैला हुआ है । ये पथ ग्राऊंड / सडक के सादृश्य है जिनमें वाहन सामान्यत: चलते है । वाहनों की कार्यक्षमता का मूल्यांकन करने हेतु पथ निम्न पथ परीक्षण बनाए गए हैं ।
ऑटोमोटिव परफार्मेंन्स
 |
- हाई स्पीड ट्रैक - 4.2 किमी
- स्ट्रेट ट्रैक - 2.0 किमी
|
ऍक्सलरेटेड इंडयुरेन्स
- बेल्जियम पावे ट्रैक
- पॉट होल ट्रैक
- कॉरोगेटेड ट्रैक - 50 एम एम
- कॉरोगेटेड ट्रैक - 100 एम एम
राईड तथा हैडलिंग मूल्यांकन
- लाँग वेव पिचींग ट्रैक
- स्टीयरिंग पॅड
- सरपेन्टाइन कोस ट्रैक (2 व्हीलर)
- सरपेन्टाइन ट्रैक (4 व्हीलर)
मोबिलिटी मूल्यांकन
- मड ट्रैक
- सॅण्ड ट्रैक
- वेडिंग ट्रफ
- ग्रेडिएन्ट ट्रैक (7o, 10o, 15o, 25o तथा 30o)
- क्रॉस कन्ट्री ट्रैक
- स्टेप क्लायबिंग सुविधा
- डिच क्रॉसिंग सुविधा
- ऍंकर ब्लॉक (100 टन) - ड्रॉ बार पुल के लिए
अन्य सुविधाएँ
- शॉवर
- डस्ट टनैल
- टिल्टिंग प्लेटफार्म
- वेईंग ब्रीज - तीन प्रकार के
- आर्टिकुलेशन टेस्ट सुविधा
उपकरणिका :- वाहनों की बाहरी जाँच तथा इंजिन की कार्यक्षमता सुनिश्चित करने हेतु वी आर डी ई द्वारा स्वदेशी स्तर पर उच्चतम कम्प्युटराइज्ड उपकरण विकसित किया जाता है । संवैधानिक अपेक्षाओं तथा कस्टम स्पेसिफाईड जाँच के अनुरुप वाहनों के रोड पर कार्यक्षमता की जाँच करने के लिए एन-कॅट द्वारा सुसज्जित उपकरणिका का रख-रखाव किया गया है । इनमें से कुछ बडे जाँच उपकरण / सुविधाएँ निम्न है ।
- नॉन-कान्टेक्ट ऑपटिक्ल स्पीड तथा डिस्टेन्स मापन प्रणाली.
- पास-बाय नाईज मापन प्रणाली
- ग्येरो प्लेटफार्म टेस्ट प्रणाली पिच रोल तथा यॉ मापन के लिए
- स्टीयरींग : टार्क / एंगल मापन प्रणाली
- राईड क्वालिटी मीटर
- फ्युल फ्लो मीटर (पॉजिटीव डिसप्लेसमेंट सिस्टिम)
- हाई स्पीड मल्टी चैनेल डाटा एक्वीजिशन सिस्टम
- ड्रा बार पुल मापन उपकरण
- थर्मल एरि रिकार्डर - 2 तथा 8 चैनल
 |
उत्सर्जन प्रयोगशाला (इमिशन लॅबोरेटरी) :- - भारतीय तथा युरो मानकों के अनुसार उत्सर्जन परीक्षण हेतु नवीनतम उपकरण उपलब्ध है । गैसोलिन इंजिन (हायड्रोकार्बन, कार्बन मोनॉक्सॉईड तथा नायट्रोजन ऑक्साईड) का उत्सर्जन का परीक्षण, मापन डीजल इंजिन पॉवर एवं एसएफसी का स्मोक लेवल तथा पर्टिकयुलेट मापन किया जाता है । विश्व स्तर के परीक्षण उपकरणों द्वारा गैस एनेलाइजर तथा स्मोक मीटर की जाँच तथा प्रमाणीकरण किया जाता है । |
EMI/ EMC Lab - ओपन टेस्ट एरिया टेस्ट साईट ओ ए टी एस के अधीन सी आई एस पी आर-16 तथा ए आई एस-007 के अनुसार ऑटोमोटिव्ह वाहनों हेतु ई एम आई जाँच सुविधा एन-कैट में उपलब्ध है जो कि निम्न प्रकार की है ।
फोटोमेट्री प्रयोगशाला :- इस प्रयोगशाला में नवीनतम परीक्षण सुविधाएँ उपलब्ध है जिनके द्वारा फोटोमेट्री, कलोरीमेट्रिक तथा विजिबिलिटी पॅरामीटर्स का मूल्यांकन किया जाता है जैसे कि ल्युमिनस फ्लक्स, रिफ्लेक्टन्स/ट्रान्समिटन्स्, हेज, रेट्रो-रिफ्लेक्शन कलर, ल्युमिनसन्स, ऑप्टीकल डिस्टॉरशन इत्यादि, अनुसंधान तथा विकास कार्य उद्येश्यों के लिए तथा प्रमाणीकरण हेतु सभी प्रकार के ऑटोमोटिव्ह लैम्प, सिगनल उपकरण, तथा रिफलैक्स, रिफ्लेक्टर का मूल्यांकन किया जाता है । उपलब्ध परीक्षण उपकरण निम्न है ।
 |
- फोटोमेट्रीक चेम्बर
- इंटिग्रेटिंग सेफियर
- ल्युमिनस मीटर
|
- हेझ मापन प्रणाली
- ऑप्टीकल डिस्टारशन मापन प्रणाली
- गोनियो फोटोमीटर
- कलोरिमीटर
- इल्युमिनेस मीटर
- रिट्रो रिफ्लेक्शन प्रणाली
- रिफ्लेक्टंटस्/ट्रांसमिटन्स मापन प्रणाली
ऑटोमोटिव्ह तथा सहायक जाँच प्रणालियाँ
- वायब्रेशन जाँच :- एम आई एल मानकनुसार वायब्रेशन इंडयुरेन्स के लिए ऑटोमोटिव्ह सब-सिस्टम की जाँच में उपयोगी कम्प्युटराइज्ड इलेक्ट्रो डायनामिक्स वायब्रेशन शेकर जिसका रेट 600 किलोग्रॅम फोर्स, 100 जी (अधिकतम) ऍक्सलरेशन तथा 25 एमएम (अधिकतम) डिसप्लेसमेंट सुविधा है । साईन, रॅण्डम, रॅण्डम ऑन रॅण्डम, रेजोनन्स सर्च तथा ड्वेल आदी प्रकारोंसे जाँच की जाती है ।
 |
कॅलिब्रेशन प्रयोगशाला :- प्रेशर, लोड तापमान, ऍक्सलरेशन, वायब्रेशन तथा इलेक्ट्रीक पॅरामीटर्स के लिए एन आई एस टी/ एन पी एल के अनुरुप विश्व स्तरीय केलिब्रेशन उपकरण प्रयोगशाला उपलब्ध है । अनुसंधान तथा विकास एवं जाँच की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु सेंसर, गेजेस, ट्रांन्सडयुसर आदी उपकरणों की जाँच, मापन तथा कॅलिब्रेशन के लिए यह प्रयोगशाला एक महत्वपूर्ण कार्य स्थल के रुप में भूमिका निभा रही है । |
|