चरम प्राक्षेपिकी अनुसंधान प्रयोगशाला (च.प्रा.अ.प्र.) की स्थापना रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन के अंतर्गत एक आधुनिक आयुध अनुसंधान प्रयोगशाला के रूप में सन 1961 में हुई। प्रयोगशाला ने सन् 1967 में पूरी तरह से काम करना शुरु किया और तत्कालीन रक्षा मंत्री ने जनवरी 1968 में इसका औपचारिक उदघाटन किया। मुख्य प्रयोगशाला चण्डीगढ़ में स्थित है जबकि फायरिंग रेंज चण्डीगढ़ से 22 कि.मी दूर हरियाणा में रामगढ़ में स्थित है जो 5000 एकड़ क्षेत्रफल में फैली हुई है।  
    विस्तृत विवरण..  
 
मुख्य पृष्ठ