|
मल्टी चैनल स्पार्क फोटोग्राफी
माडल प्रोजेक्टाइलों तथा छोटे आयुधों की उडान विशेषताओं तथा अन्तिम प्रभावों का अध्ययन करने के लिए उडा़न तथा टकराव के दौरान प्रोजेक्टाइलों के क्रमवार चित्र लेने के लिए।
उच्च गति कैमरा
प्रोजेक्टाइलों की उडान के दौरान स्थिरता, पदार्थों के विरूप होने तथा टूटने, इम्पल्सिव लोडिंग के नीचे स्कैब निर्माण, गतिक ऊर्जा प्रोजेक्टाइलों से कवच भेदन, फ्रेगमेन्टों की गति, बन्दूकों में कम्पन, रेल ट्रैक राकेट स्लेड सुविधा के ट्रैक साइड कैमरों आदि जिसमें मिलीसैकेण्ड अवधि की घटना होती है उनकी रिकार्डिंग और विश्लेषण के लिए प्रति सैकेण्ड 32,000 फ्रेम चित्र लेने के लिए।
पिन दोलन (ओसिलोग्राफी)
किसी विस्फोटक के प्रस्फोटन का वेग, प्रघाती तरंग का किसी पदार्थ में से गुजरकर प्रसार वेग तथा पदार्थ-वायु घेरे पर प्रघात तरंग के सामान्य परावर्तन के कारण मुक्त सतह पर वेग नापने के लिए। जेट फार्मेशन, स्ट्रेचिंग, पार्टीकुलेशन के अध्य्यन तथा 10 नैनो सैकेण्ड तक के समय में विचलन का निर्धारण करने के लिए भी सिन्क्रो स्ट्रीक मोड में अति उच्च गति स्ट्रीक कैमरा प्रयोग किया जाता है।
अति उच्च गति फ्रेमिंग कैमरा
0.8 माइक्रो सैकेण्ड इन्टरफ्रेम टाइमिंग के साथ किसी भी ट्रांसिएंट घटना तथा प्रस्फोट अध्ययन, प्रघात तरंग, हालो चार्ज जैट फिनोमिना, प्लाज्मा का फैलाव तथा माइक्रो सैकेन्डों की ऐसी ही अन्य घटनाओं के क्रमवार फोटोग्राफ(25) लेने के लिए।
|