छोटे शस्त्रों के लिए बैफल रेंज
छोटे शस्त्रों की फायरिंग का अभ्यास करने के लिए च.प्रा.अ.प्र. ने बैफल रेंज डिजाइन किया है। पारंपरिक रेंज की अपेक्षा इसमें कम जगह लगती है। सेना/अर्ध सैनिक बलों की विभिन्न यूनिटों को ऐसी रेंज बनाने का तकनीकी परामर्श दिया जा रहा है।
नवीनतम श्रेणी के उच्च विस्फोटक संघटकों के उच्च वी.ओ.डी. और उच्चतर प्रस्फोट दबावों के साथ प्लास्टिक आबद्ध विस्फोटक (पी.बी.एक्स) की तकनीक विकसत तथा स्थापित कर ली गई है।
स्वदेशी डिजिटल ब्लास्ट डाटा रिकार्डर
महत्वपूर्ण स्फोट तरंग पैरामीटरों को सीधे नापने के लिए नई डिजाइन तकनीक पर आधारित इस रिकार्डर को विकसित किया गया था।
14 किलोग्राम प्रति वर्ग सेमी तक का दाब मापने के लिए प्रेशर ट्रांसड्यूसर विकसित किया गया है। 200 किलोहर्ट्ज की स्वाभाविक आवृत्ति सहित इसकी संवेदनशीलता 1400 pc/kgm sqcm. है। इन ट्रांसड्यूसरों का क्रमिक उत्पादन हो रहा है और कई प्रयोगशालाएं इसे प्रयोग कर रही हैं।
इम्पल्स जेनेरेटर
इसका विकास इम्पल्स शोर (=190 डेसिबल) और सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाओं में प्रयोग हो रहे कृत्रिम एअरप्लग की जांच के लिए किया गया है।
बन्ध ब्लास्ट युक्ति (बी.बी.डी.)
सामान्य उद्देश्य सैनिक - मारक ग्रेनेड
दंगा नियंत्रक गैर-घातक गोलियां
अनियंत्रित दंगाइयों की भीड़ को प्रभावशाली ढ़ंग से नियंत्रित करने के लिए 7.62 मि.मी. तथा .303 इंच की दो सविर्स कैलीवर का गैर घातक एम्यूनीशन डिजाइन और विकसित किया गया है।