ठोसावस्था भौतिकी प्रयोगशाला 'एसएसपीएल' रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन ‘डीआरडीओ', रक्षा मंत्रालय के स्थापनाओं में से एक है जिसकी स्थापना १९६२ में ठोसावस्था पदार्थो, युक्तियों एवं उप-प्रणालियों के क्षेत्र में अनुसंधान तथा विकास का विस्तृत आधार तैयार करने के उद्देश्य से की गई थी ।
प्रयोगशाला की कल्पना ठोसावस्था पदार्थों एवं युक्तियों के विकास में एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित होने की है । इसका उद्देश्य रक्षा उपयोगों के लिए ठोसावस्था युक्तियां तथा अतिशुद्ध पदार्थो के विकास एवं लक्षण चित्रण तथा भविष्य की चनौतियों को मुकाबला करने के लिए इस क्षेत्र की प्रौद्योगिकी एवं ढांचा को बढ़ाना है । |