| हिम तथा मौसम-विज्ञान वेधशाला
जम्मू-कश्मीर, उत्तरांचल और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थलों से मौसम, तापमान, धूप, हिमाच्छादन, संक्षिप्त स्थितिपरक अध्ययन, वर्षण, जल बाधा के प्रभाव और वर्षण घनत्व का औसतन मूल्यांकन इत्यादि का हिम तथा मौसम-विज्ञान के आंकड़े प्राप्त करके अभिलेख तैयार किया गया है। इन्ही के अनुरुप अल्बीडो अध्ययन भी किया जाता है।
अपर एयर स्टेशन
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में दो अपर एयर स्टेशनों की स्थापना की गई है।
इलैक्ट्रॉनिक एवं उपकरण केंद्र
संवेदक इलैक्ट्रॉनिक और उपकरणों के प्रतिकूल मौसम में अनुरक्षण के लिए इलैक्ट्रॉनिक एवं उपकरण केंद्र की स्थापना की गई है।.
आंकड़ा संग्राहक एवं संचारण केंद्र
उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने तथा अनुसंधान कार्य के लिए आंकड़ों का संग्रह किया जाता है।.
सुदूर संवेदक प्रयोगशाला
अवधाव की स्थिति और हिमाच्छादन का मानचित्र में अंकेक्षण, विभिन्न अवधाव क्षेत्रों में अवधाव नियंत्रण के उपाय, हिम विशेषता का मूल्यांकन, अंकीय भूभाग प्रतिरूपण और जी.आई.एस. इत्यादि से अवधाव से खतरों की जानकारी प्राप्त की जाती है। |