| |
|
|
| |
|
 |
वैज्ञानिक विश्लेषण समूह (एसएजी) की स्थापना सन् 1963 में संचार प्रणालियों के नए डिजाइन और विश्लेषण की नई वैज्ञानिक विधियों के विकास हेतु की गई । यह समूह केंद्रीय सचिवालय परिसर में स्थित है और इसमें 12 वैज्ञानिक कार्यरत हैं । इस समूह को 1973 में अनुसंधान एवं विकास के प्रमुख नियंत्रक के प्रत्यक्ष नियंत्रण में लाया गया और इसे अनुसंधान व विकास मुख्यालय के अंतर्गत पूर्ण निदेशालय बना दिया गया । |
| 1976 में एसएजी ने गणित, संचार और भाषण विश्लेषण पर अनुसंधान व विकास परियोजनाओं की जिम्मेदारी ग्रहण की । एसएजी की बढ़ती हुई जिम्मेदारियों के कारण एसएजी के कर्मचारियों को बढ़ाया गया और मेटकॉफ हाउस कॉम्पलेक्स में अतिरिक्त स्थान भी आबंटित किया गया । एसएजी को उसके निर्धारित कार्य के अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में भी अनुसंधान व विकास कार्य करने को कहा गया । रक्षा सेवाओं में संचार उपकरणों के मूल्यांकन करने संबंधी कार्यों को वर्ष 1980 में आरंभ किया गया । इसके चलते समूह की श्रम शक्ति को संशोधित किया गया और इलेक्ट्रॉनिक सुविधाओं में वृद्धि की गई । वर्तमान समय में एसएजी समूह के पास दो भवन हैं जिनमें 140 वैज्ञानिक/तकनीकी कर्मचारी व अन्य सदस्य शामिल हैं । |
|
|
|
|
|
|
|