प्रणालियों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बहुत संख्या में मॉड्यूल्स का अभिकल्पन और निर्माण किया गया है जैसे विभिन्न परासों पर लक्ष्य निगरानी और प्राप्ति तथा विभिन्न प्रकार के प्लेटफार्म के लिए क्षेत्रानुसार इच्छित भार और आकार की प्रणालियां।
यं.अं.वि.सं. ने स्टैंड अलोन दिवा दृष्टि यंत्रों से लेकर जटिल बहुआयामी विद्युत प्रकाशीय तंत्रों के निर्माण तक का सफर तय किया है जैसे - एएफवी (AFVs) के लिए एकीकृत फायर नियंत्रण प्रणाली और नौसैनिक जहाज व हैलिकॉप्टर के लिए 'अवरक्त खोजो और पीछा करो' प्रणाली।
यं.अं.वि.सं. काँच, जर्मेनियम और धातु के प्रकाशीय अवयवों के अभिकल्पन, निर्माण एवं तनु फिल्म कोटिंग करने में सक्षम है। इसी प्रकार जटिल यांत्रिक अवयवों को बनाने के लिए कैड (CAD) और सी एन सी (CNC) की सुविधा भी उपलब्ध है। |