एचईएमआरएल हाई एनर्जी मटेरियल्स सोसाइटी ऑफ इंडिया का पंजीकृत मुख्यालय है। इसमें विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र तिरूवंनतपुरम, भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलौर, एसएचएआर केंद्र श्रीहरिकोटा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, चेन्नई पर अध्याय हैं। सोसाइटी के तत्वावधान में उच्च ऊर्जा सामग्री के विभिन्न क्षेत्रो में राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय संगोष्टियां और कार्यशालाएं समय समय पर इस उद्देश्य के साथ आयोजित की जाती हैं कि इन संगठनों में विभिन्न संवर्गों में कार्यरत वैज्ञानिक को अन्य प्रयोगशालाओं में किए जा रहे कार्य से प्रत्यक्ष ज्ञान हो सके तथा प्रमुख वैज्ञानिकों से उनकी बात-चीत हो सके और इस प्रकार उनकी गतिविधियों में तेजी आ सके।
आयोजित संगोष्टियों/कार्यशालाओं की सूची निम्नलिखित है
-
ईआरडीएल, पुणे में उच्च ऊर्जा सामग्री पर पहली राष्ट्रीय संगोष्ठी - नवंबर, 1978
-
ईआरडीएल, पुणे, में उच्च ऊर्जा सामग्री पर दूसरी राष्ट्रीय संगोष्ठी, - जनवरी 1981
-
ईआरडीएल, पुणे, में ताप विश्लेषण पर उच्च ऊर्जा सामग्री और उन्नत कार्यशाला पर तीसरी राष्ट्रीय संगोष्ठी, - नवंबर 1984
-
शार केंद्र, श्रीहरिकोटा में उच्च ऊर्जा सामग्री पर चौथी राष्ट्रीय संगोष्ठी, -मई 1987
-
एचईएमआरएल में उच्च ऊर्जा सामग्री पर पांचवी राष्ट्रीय संगोष्ठी, -फरवरी 1989
-
एचईएमआरएल में उच्च ऊर्जा सामग्री पर छठी राष्ट्रीय संगोष्ठी, -फरवरी 1992
-
वीएसएससी, तिरुअंनतपुरम में उच्च ऊर्जा सामग्री पर सातवीं राष्ट्रीय संगोष्ठी, -फरवरी 1994
-
एचईएमआरएल पुणे में उच्च ऊर्जा सामग्री पर पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, -नवंबर 1996
-
उच्च ऊर्जा सामग्री पर दूसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शन और आईआईटी चेन्नई में प्रणोदक और विस्फोटक प्रौद्योगिकी पर प्रशिक्षण - नवंबर 1998
-
वीएसएससी, तिरुवंनतपुरम में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय उच्च ऊर्जा सामग्री सम्मेलन और प्रदर्शन -दिसम्बर 2000
-
बीआईटी रांची में ’प्रणोदक प्रौद्योगिकी में उन्नति’ पर पहला अंतर्राष्ट्रीय एचईएमआई कार्यशाला - 12-13 नवंबर 2002
-
उच्च ऊर्जा सामग्री पर चौथा अंतरष्ट्रीय सम्मेलन - 18-20 नवंबर, 2003
-
डीआरडीएल, हैदराबाद में उच्च ऊर्जा सामग्री पर पांचवी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी -22-24 नवंबर 2005
|