| |
|
|
| |
|
| लेह (11,500 फीट) क्षेत्र शोध प्रयोगशाला (एफआरएल), डीआरडीओ, नई दिल्ली की प्रयोगशालाओं में से एक है, जो भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की मस्तिष्क की उपज है। यह लद्दाख के विषम भूभाग को अपेक्षाकृत हरा भरा और उत्पादक बनाने के लिए प्रकृति के साथ युद्ध छेड़ने के लिए डीआरडीओ के प्रशासनिक नियंत्रण में 1962 में स्थापित हुआ था। इसके अतिरिक्त, न केवल इसकी दयनीय एवं विरल जनसंख्या की निरंतरता को बनाए रखने बल्कि इस क्षेत्र में तैनात सैन्य एवं अर्ध-सैनिक बलों की निरंतरता के लिए भी किया गया। प्रयोगशाला का अपना शोध केंद्र रणवीरपुरा (11,900 फीट) एवं परतापुर (नुबरा-सियाचीन सेतु - 9500 फीट) एवं इसके पिछले बेसिन के 'एन' एरिया चंडीगढ़ में स्थित है। |
|
|
|
|
|
|