| |
पूर्वोत्तर भारत के जल गुणवत्ता का अध्ययन |
-
जल गुणवत्ता पर किया गया अध्ययन जन स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा किये जाने वाले जल शुद्धीकरण के तरीकों में उपयोगी होगा।
-
रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला, तेजपुर द्वारा विकसित जल लौह निष्कासन ईकाई पेयजल से मात्राधिक लौह पदार्थों के निष्कासन में जन साधारण के लिये लाभकारी होगा।
-
रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला, तेजपुर द्वारा विकसित त्वरित जल परीक्षण किट को जन स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा जल के नमूनों की त्वरित जाँच में बेहद उपयोगी पाया गया है। साथ ही विभाग के द्वारा मानव सम्पदा उन्नयन कार्यक्रम के तहत उनके कर्मचारियों को त्वरित जल परीक्षण के बारे में प्रशिक्षित करने मे किट को उपयोगी पाया गया।
मलेरिया और रोगवाहकों द्वारा फैलनेवाली बीमारिओं के नियंत्रण पर अध्ययन: |
-
मलेरिया और रोगवाहकों द्वारा फैलनेवाली बीमारिओं के नियंत्रण पर किया गया अध्ययन छावनिओं और आस-पास के क्षेत्र में मलेरिया और मच्छरों के नियंत्रण के लिये न्यूनतम कारगर तरीकों का आकलन करने के लिये उपयोगी है ।
-
छावनी क्षेत्रों के आस-पास रहनेवाली सामान्य जनता इस अध्ययन के परिणामों से लाभान्वित होती है।
-
संयुक्त-पाद कीटों से उत्पन्न होने वाले रोगों के कारण होने वाली अस्वस्थता एवं मृत्यु में कमी।
-
अध्ययन क्षेत्रों मे उपलब्ध रोगकारकों एवं रोगवाहकों के व्यापक अध्ययन के द्वारा मच्छरों के जनन-स्थलों, मलेरिया संक्रमण एवं अचिन्हीत रोगवाहकों के बारे मे उपयोगी मूल सिद्धांतों का निर्माण किया गया।
-
पादप मशक अपवारक जनसाधारण के लिये उपयोगी है, क्योंकि यह मानव एवं मशकों के बीच संपर्क को कम करता है।
-
बहु-पादप टिकिया का उपयोग लार्वा की संख्या को कम करता है।
-
प्रति-मलेरिया पादपों की खोज एक नवीन दृष्टिकोण के साथ मलेरिया उन्मूलन करने में मानवता के लिये एक बहुमूल्य संपदा सिद्ध होगी।
छत्रक उत्पादन और कृमि-खाद (वर्मी कम्पोस्ट) तकनीक का अध्ययन |
-
जनसमाज एवं बेरोजगार युवकों के लिये छत्रक उत्पादन एवं कृमि-खाद पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
-
इनमे से कई लोगों ने छत्रक एवं कृमि-खाद का व्यवसायिक उत्पादन शुरु कर दिया हैं।
-
छत्रक उत्पादन की निरंतरता के लिये छत्रक-उत्पादकों को प्रयोगशाला की ओर से बीज उपलब्ध कराये जाते हैं।
-
यह अध्ययन सामान्य लोगों के अर्थ-सामाजिक विकास के लिये उपयोगी सिद्ध हुआ है।
-
कृमि-खाद तकनीक समाज के हर घर से उत्पन्न होने वाले हानिकारक कूड़ों के सुरक्षित निपटान के लिये उपयोगी है।
|
| |
|