|
सेवा चयन केन्द्रों एवं वायु सेना चयन बोर्डों से एवं प्रशिक्षण अकादमियों से प्राप्त सैन्य अधिकारियों संबंधी 54 वर्षों के आंकड़ों को सुरक्षित रखने के लिए रक्षा मनोवैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान में कम्प्यूटर की सुविधा आरंभ की गई। यह सुविधा चयन प्रणाली एवं चयन हेतु उपयोग में लाए जाने वाले परीक्षणों को वैध बनाने में वैज्ञानिकों के लिए सहायक होती है।
पुस्तकालय
यह तकनीकी सूचना केन्द्र मनोविज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों पर 9000 पुस्तकों तथा मनोविज्ञान की 100 पत्रिकाओं / जर्नल से समृध्द है। यह पुस्तकालय पूर्णत: स्वचालित है एवं यह सभी वैज्ञानिकों, कर्मचारियों के साथ-साथ प्रशिक्षुओं एवं सेवा चयन केन्द्रों को भी समसामयिक जानकारी की सुविधा प्रदान करता है।
प्रशिक्षण विद्यालय
यह प्रभाग चयन प्रक्रिया में शामिल मूल्यांकनकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान करता है। विभिन्न प्रशिक्षण प्रणाली एवं प्रशिक्षण में सहायता के मूल्यांकन हेतु शोध अध्ययन के लिए यह प्रभाग आई.ओ., जी. टी. ओ., टी. ओ. / मनोवैज्ञानिक तकनीकियों पर अनुभवसिध्द एवं सैध्दांतिक शोध करता है।
प्रायोगिक प्रयोगशाला
संज्ञानात्मक एवं मोटर प्रक्रियाओं पर प्रयोग करने के लिए यहाँ कई प्रकार के यांत्रिक एवं इलैक्ट्रानिक उपकरण उपलब्ध है।
|