डॉ. मण्डल आई आई टी खड़गपुर में सामाजिक विज्ञान एवं मानवता विभाग के प्रोफेसर थे। यह कयासू विश्वविद्यालय, जापान के वर्ष 1997 में अतिथि प्रोफेसर भी रह चुके हैं। वर्ष 2003 के दौरान वे हार्वड विश्वविद्यालय, यू. एस. ए. के फुलब्राइट अतिथि प्रोफेसर भी रह चुके हैं।
इन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक एक्सचेंज अवार्ड (कनाडा), फुलब्राइट फेलोशिप (यू एस ए), शास्त्री फेलोशिप (कनाडा), स्यामूर केटी अनुदान (यू एस ए), कैरियर अवार्ड (भारत) एवं यंग साइन्टिस्ट अवार्ड (भारत) जेसै कई अनुसंधान अध्येतावृत्ति एवं वैज्ञानिक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
वर्तमान समय तक इनकी चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इन्होंने विभिन्न पुस्तकों के लिए लगभग 11 अध्यायों की रचना की है। इनके लगभग 81 अनुसंधान पेपर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात जरनलों में छप चुके हैं। इन शोध कार्यों को 100 से अधिक अंतराष्ट्रीय जरनलों एवं पुस्तकों में उध्दृत किया गया है।
|