यह प्रभाग कार्मिक चयन के लिए परीक्षण एवं प्रणालियों का विकास करते हुए व्यक्तित्व मूल्यांकन के क्षेत्र में शोध करने के प्रति समर्पित है। यह प्रभाग आंकड़ों के प्रतिपादन हेतु एक विशेष योजना का विकास करता है एंव सेवा चयन बोर्डों तथा वायु सेना चयन बोर्डों में तैनात मूल्यांकनकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन करता है। यह प्रभाग कई अन्य अर्ध्द-सैन्य बलों को परामर्श देता है। इसकी कुछ अभिनव उपलब्धियाँ निम्न प्रकार से हैं:
-
सैन्य बलों एवं अन्य पड़ोसी संगठनों जैसे तट रक्षक (Coast Guard) आदि में महिला उम्मीदवारों के चयन के लिए रणनीति तैयार करना।
-
सैन्य बलों में अधिकारियों के चयन के लिए द्विस्तरी चयन प्रणाली।
-
व्यक्तित्व परीक्षण की रचना के लिए अभिनव प्रणाली का विकास।
-
पूर्ण रूप से बहुभाषी व्यक्तिव्त परीक्षण की रचना के लिए अभिनव प्रणाली का विकास।
-
चयन के लिए व्यक्तित्व परीक्षण के उत्तरकालीन पीढ़ियों से संबंधित '' विषय बैंक '' का विकास।
|