शोध एवं विकास कार्यों के अतिरिक्त, डीएफआरएल शैक्षिक कार्यक्रम भी संचालित करता है। मैसूर विश्वविद्यालय ने डीएफआरएल को खाद्यान्न विश्लेषण एवं गुणवत्ता सुनिश्चिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा को जारी रखने की मान्यता दी है। स्नातकोत्तर डिप्लोमा 10 महीने का एक पाठ्यक्रम है जिसका लक्ष्य भारतीय खाद्य उद्योग को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित श्रम शक्ति प्रदान करना है। 25 की संख्या वाला यह पाठ्यक्रम संपूर्ण भारत के छात्रों के लिए खुला है। प्रवेश जांच/परीक्षा अगस्त में संचालित होती है और पाठ्यक्रम प्रत्येक वर्ष के सितंबर में प्रारंभ होता है।
मैसूर विश्वविद्यालय में पंजीकरण द्वारा खाद्य विज्ञान से संबंधित विषयों में पीएचडी कार्यक्रम प्रयोगशाला में भी संचालित होते हैं। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों के छात्र खाद्य विज्ञान के विभिन्न शाखाओं की लघु अवधि वाले प्रशिक्षण/परियोजना में प्रवेश ले सकते हैं।
प्रत्येक वर्ष डीआरडीओ/रक्षा कर्मचारियों अनवरत शिक्षा कार्यक्रम एवं पुनश्चर्या पाठ्यक्रम आयोजित होते हैं ताकि वे अपनी कुशलता को बढ़ा सके और ज्ञान को विस्तृत कर सकें।
|