डी.आर.डी.ओ. प्रकाशन:
अवर्गीकृत प्रकाशन जैसे, रक्षा विज्ञान जनरल, डेसीडॉक बुलेटिन आफ सूचना प्रौद्योगिकी, डी.आर.डी.ओ. मोनोग्राफ्स, और प्रचार उत्पाद, आदि भुगतान के आधार पर उपलब्ध है। कुछ विवरणिकायें और लीफ्लेटस बिना भुगतान के भी उपलब्ध है।
ग्रंथालय सेवाऎ:
डी.आर.डी.ओ. वैज्ञानिक बिना भुगतान के रक्षा विज्ञान ग्रंथालय की सदस्यता ले सकते है। जबकी औरों के लिये कुछ सदस्यता शुल्क है।
सूचना उत्पाद/सेवाऎ:
डेसीडॉक, डी.आर.डी.ओ. वैज्ञानिकों के लिये सूचना उत्पाद तथा सेवाऐं प्रदान करता है। साथ ही, डी.आर.डी.ओ. के अलावा पाठकों के लिये कुछ सदस्यता शुल्क है।
डी.आर.डी.ओ. ग्रंथालयों के लिये आँकडासंचय:
डेसीडॉक नियमित रुप से डी.आर.डी.ओ. की लाइब्रेरियों से डेटा अर्जित कर उनका आँकडासंचय बनाता है। अभी किताबों और पत्रिकाओं का आँकडासंचय उपलब्ध हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम:
डी.आर.डी.ओ. के कर्मचारियों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम निशुल्क है। डी.आर.डी.ओ. के अलावा कर्मचारियों के लिये भी कुछ भुगतान (बहुधा रु 2500/- एक कर्मचारी के लिये, एक सप्ताह के पाँच दिन के लिये) पर ये प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध है।
|