मुख्य पृष्ठ डीईबीईएल सिविल क्षेत्रों हेतु प्रौद्योगिकियाँ
     
       
     
 
  • स्वचालित तनाव परीक्षण प्रणाली: यह कम खर्चीली और स्वदेशी सुविधा है जिसमें हृदय रोगियों व संभावित हृदय रोगियों के तनाव की जाँच की जाती है । टी ओ टी मेसर्स आंध्र कार्डियोलॉजी एसोसिएट्स प्रा. लिमिटेड, हैदराबाद।

  • साइटोस्केन: यह पीसी आधारित प्रक्रियात्मक प्रतिबिंब विश्लेषण प्रणाली है जिसमें कोशिकाओं के वस्तुपरक मूल्यांकन के लिए कारसीनोमास की जाँच/प्रोगनॉसिस हेतु कोशिकाओं के मापदंडों की गणना की जाती है। सर्विकल स्मीएर की कैंसर/सामान्य कोशिकाओं को वर्गीकृत करने वाला एक सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है। अभी हाल ही में डॉस से विंडो प्लेटफार्म को प्रयोग मे लाया गया है । टी ओ टी मेसर्स जुपीटर आर्गा लिमिटेड. हैदराबाद।

  • स्लिट लेम्प माइक्रोस्कोप अर्थात एसएलएम: यह आंखों की जाँच करने वाला एक मूलभूत उपकरण है। कार्निया, भीतरी चैम्बर, आइरिस, स्केलरा, लैंस आदि के परीक्षण के लिए इसका प्रयोग स्टेन्डएलोन के रूप में किया जा सकता है । भारत में पहली बार डीईबीईएल द्वारा विकसित गई यह वह प्रणाली है जिसमें स्लिट लेम्प माइक्रोस्कोप का देश में ही निर्माण किया गया है । इसे एनडी वाईएजी लेज़र के रूप में प्रयोग किया जा सकता है । इसका चिकित्सकीय परीक्षण बंगलोर स्थित मिंटो नेत्र अस्पताल में किया जा चुका है।
  • टोटल हिप ज्वाइंट: इसमें बाल, कप और स्टेम आते हैं । एसीटेबुलर कप की संरचना अत्यधिक आणविक भार वाले पालीथीलिन पदार्थ से होती है । स्टेम की रचनाTi-6Al-4V  मिश्र धातु तथा एल्यूमीना की बॉल से होती है।
 
 
         
 
 
   
 
 
मुख्य पृष्ठ