| |
|
-
एडीए बंगलौर से स्मार्ट सामग्री के राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत स्मार्ट वेस्ट का विकास करना।
-
उप-परियोजना ''कम्बेट फ्री फॉल पेराशूट सिस्टम'' नामक परियोजना के अंतर्गत पेराट्रूपर के लिए जीवन रक्षक प्रणाली और सुरक्षात्मक उपस्कर एवं पोशाक का विकास करना।
-
उप-परियोजना ''बायोसेन्सर की सिग्नल प्रोसेसिंग व सिस्टम इंजीनियरिंग'' के अंतर्गत एम्प्रोमीटरिक सिग्नल की पहचान के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्किट का विकास करना।
-
आईसीवी अभय में एरगोनॉमिक नक्शे का विकास करना।
-
उप-परियोजना ''व्यावसायिक घटकों के प्रति विशेष संदर्भ सहित डीआरडीओ के कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों को अध्ययन'' के अंतर्गत दक्षिण में स्थापित प्रयोगशालाओं में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य की प्रारंभिक जाँच करना।
-
ईसीजी, ईएमजी आदि जैसे मापदंडों की मॉनीटरिंग के लिए स्मार्ट वेस्ट का विकास करना तथा ''फिजियोलॉजीकल मॉनीटरिंग के लिए स्मार्ट वेस्ट का विकास'' हेतु जीपीएस प्रणाली की व्यवस्था करना।
|