| |
|
|
| |
|
|
| डिफेंस बायोइंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रोमेडीकल लेबोरेटरी (डीईबीईएल) का गठन वर्ष 1982 में एडीई परिसर स्थित ऐरो-बायोइंजीनियरिंग तथा एलआरडीई परिसर स्थित इलेक्ट्रोमेडीकल इंस्ट्रूमेंटेशन डिवीजन के संयोजन से किया गया। इस प्रयोगशाला ने 17 जून 1994 से एडीई परिसर स्थित अपने स्वतंत्र भवन में कार्य प्रारंभ किया। आज डीईबीईएल, रक्षा अनुसंधान विकास संगठन की उन गिनी चुनी प्रयोगशालाओं में एक है जो रक्षा सेवाओं के लिए अनुसंधान एवं विकास कार्य और असैनिक संगठनों दोनों के लिए सेवाएं प्रदान करने के प्रति समर्पित है। |
|
|
|
|
|
|