| |
|
|
| |
|
|
डीईबीईएल ने अपनी परियोजनाओं की गतिविधियों के फलस्वरूप निर्मित वस्तुओंउत्पादों के मूल्यांकन के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की स्थापना की है। |
-
गैस क्रोमेटोग्राफ-मास स्पेक्ट्रोमीटर जीसी-एमएस का उपयोग अधात्विकपदार्थों की जाँच तथा उनकी संरचना और विभिन्न गैसों से निकलने वाले धुएं को निर्धारित करने के लिए किया जाता है ।
-
एएसटीएम ई 1354 के अनुरूप कोन कैलोरीमीटर और अधात्विक पदार्थों की आग्नेय विशेषताओं का मूल्यांकन करने के लिए एएसटीएम ई 1321 के अनुरूप एलआईएफटी अर्थात लेटरल इग्नीशन व फ्लेम स्प्रेड टेस्ट ।
|
|
|
 |
|
| |
|
|
-
एलसीए एयरक्राफ्ट के लिए एकीकृत जीवन रक्षक प्रणाली की समस्त उप-प्रणालियों कार्यात्मक मूल्यांकन करने के लिए सुविधाएं प्रदान कराना एंटी जी-वाल्व अर्थात एजीवी टेस्ट रिग, डिमांड ऑक्सीजन रेगुलेटर टेस्ट रिग, ब्रीदिंग सिमुलेटर, एजीवी उपकरण पर गतिशील परीक्षण हेतु अपकेंद्रिक सुविधा, ऑक्सीजन सेन्सर टेस्ट रिंग, बैकअप ऑक्सीजन प्रणालीआपातकालीन ऑक्सीजन प्रणाली के मूल्यांकन हेतु टेस्ट रिग, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट टेस्ट रिग, एनीराइड चैम्बर, पर्सनल इक्विपमेंट कनेक्टर टेस्ट रिग ।
-
स्वदेशी रिड्यूसर एवं ब्रीदिंग बेग टेस्ट सुविधा: रिड्यूसर टेस्ट सुविधा का उपयोग ऑक्सीजन और पनडुब्बी बचाव सेट के रिड्यूसर मिश्रण का मूल्यांकन उनकी उप-प्रणालियों को जलीय दाब से प्रभावित किए बिना 200 मी. तक की विभिन्न गहराइयों तक सिमुलेट करके किया जाता है । ब्रीदिंग बेग टेस्ट सुविधा भारत में पहली बार प्रारंभ की गई जिसमें ताप प्रवाह मीटर, टरबाइन प्रवाह मीटर, प्रेशर सेन्सर और डिजीटल सूचक सम्मिलित हैं तथा इस सुविधा का एक लाभ यह है कि इसमें कलपुर्जों का खोले बिना ब्रीदिंग बेग की जाँच की जा सकती है । भारतीय नैसेना ने इन दोनों सुविधाओं का उपयोग करने के लिए आर्डर दे दिया है ।
|
|
|
|
|
|
|