| |
 |
पेराट्रूपर्स के लिए जीवन सहायता प्रणाली और सुरक्षात्मक उपस्करएवं पोशाक प्रदान करना। डीईबीईएल इस सामान का देश में ही उत्पादन कर रही है जिसमें ऑक्सीजन प्रणाली और सुरक्षात्मक पोशाक व उपस्कर सम्मिलित हैं। इस संबंध में विभिन्न प्रकार की उप-प्रणालियां तकनीकी प्रयासों की उन्नत अवस्था के चरण से गुजर रही हैं। |
| |
|
 |
फिज़ियोलॉजीकल मॉनीटरिंग हेतु स्मार्ट वेस्ट का विकास करना। इसमें वस्त्र के साथ धारण करने योग्य सेन्सरयुक्त मॉनीटरिंग प्रणाली का निर्माण करना है। इस प्रणाली द्वारा ईसीजी, ईएमजी, शरीर का तापमान, त्वचीय अनुक्रिया, श्वसन मानदंड, रक्त में ऑक्सीजन का संतृप्तीकरण तथा रक्तदाब आदि का मूल्यांकन किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में भू-अवस्थिति सहित शारीरिक मापदंड एवं पोशाक पहनने वाले के भार को दूरस्थ मॉनीटरिंग प्रणाली को बेतार के माध्यम से प्रसारित किया जाता है। |
| |
|
 |
पनडुब्बी बचाव सेट का देश में विकास। बेकार पनडुब्बी से बचने के लिए पनडुब्बी चालक इसका प्रयोग करते हैं। इसमें जलीय पोशाक और सांस लेने वाले उपकरण लगे होते हैं। इस सामान को विकसित करने के बाद उपभोक्ताओं को परीक्षण व जाँच करने के लिए दे दिया जाता है। |
|
|
-
सिग्नल प्रोसेसिंग एवं बायोसेन्सर सिस्टम इंजीनियरिंग। बायोसेन्सर के संकेतों की खोज एवं प्रदर्शन के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्किट का विकास।
-
भावी पैदल सेना लड़ाकू वाहन 'अभय'' के एरगोनॉमिकल नक्शे का विकास करना। इस कार्य प्रणाली में विभिन्न प्रकार की श्रम संबंधी आवश्यकताओं पर विचार कर'अभय'' पर कार्य करने वाले कर्मियों के लिए उपयुक्त वातावरण एवं कार्यक्षेत्र प्रदान करने हेतु सुझाव देना है।
-
स्टैन्डएलोन, पोर्टेबल बायोमेडीकल सिग्नल अधिग्रहण व प्रसारण प्रणाली का विकास करना। इस नई परियोजना में पोर्टेबल माइक्रो-कंट्रोलर आधारित डॉटा अधिग्रहण प्रणाली, प्रसारण हेतु संकेत अभिसरण तथा विभिन्न प्रकार के प्रोटोकोल प्रसारणों पर वांछित अवस्थितियों पर डॉटा प्रसारण एवं प्राप्ति के लिए सॉफ्टवेयर का विकास करना।
|