 |
श्री एस सुन्दरेश को 01 सितम्बर 2005 से प्रभावी नियुक्ति में निदेशक, सी वी आर डी ई आवडी नियुक्त किया गया है । 27 मार्च 1950 जन्म श्री एस सुन्दरेश ने भारतीय प्रौधोगिक संस्थान, मद्रास से 1973 में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की एवं मद्रास विशवविधालय से 1971 में अभियांत्रिकी स्नातक की उपाधि प्राप्त की । 1974 में नौसेना विज्ञान तथा प्रौधोगिकी प्रयोगशाला, (एन एस टी एल) विशाखापत्तनम में सम्मिलित हुए। आपके निर्देशन में जहाजरोधी टारपीडो़ का निर्माण भी हुआ। 1986 में सी वी आर डी ई आवडी़ में सम्मिलित हुए, मुखय युद्धक टैंक अर्जुन के लिए एकीकृत अग्नि नियंत्रण प्रणाली के विकास का नेत्तृव किया । हल्के लडा़कू विमान, तेजस पर स्थापित गीयर बक्स के अवयवों इन्होनें विभिन्न राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय कार्यशाला और संगोष्ठियों में तकनीकी कागाजात प्रस्तुत की हैं । |