मुख्य पृष्ठ सीएफईईएस ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
     
       
     
 

वर्तमान समय में सीएफईईएस अर्थात अग्नि, पर्यावरण तथा विस्फोटक सुरक्षा केंद्र के नाम से जाने जानी वाली इस स्थापना को यह नाम वर्ष 2003 में प्राप्त हुआ । इससे पूर्व इसका नाम सीईईएस था ।

सीईईएस  कंपनी की स्थापना वर्ष 1992 में पहले से विद्यमान डीआरडीओ कम्प्यूटर सेंटर, दिल्ली, विस्फोटक सुरक्षा निदेशालय, डीआरडीओ मुख्यालय तथा अग्नि परामर्शदाता कार्यालय, डीआरडीओ मुख्यालय तीनों के सम्मिश्रण से हुई । 

वर्ष 2002 में सीईईएस  में डीआरडीओ  की एक दूसरी प्रयोगशाला को भी मिला दिया गया । इसका नाम अग्नि अनुसंधान रक्षा संस्थान था लेकिन सम्मिश्रण के बाद भी इस स्थापना का नाम सीईईएस ही रहा । 

इस प्रयोगशाला में अग्नि विज्ञान की गतिविधियों के महत्व को ध्यान में रखते हुए सरकार ने वर्ष 2003 में सीईईएस का नाम बदलकर सीएफईईएस रख दिया ।

 
 
         
 
 
   
 
 
मुख्य पृष्ठ