| |
|
|
| |
-
एमबीटी, टी-71, आईसीवी (अभय) जैसे युद्ध टैंको के लिए एकीकृत अग्नि सूचक व दमन प्रणाली का डिजाइन एवं विकास ।
-
आर्डनेंस फैक्ट्रीज में उत्पन्न होने वाले बेकार पदार्थों के लिए संयंत्र स्तर पर भारी धातुओं (Pb, Cr, Hg, Cd, Zn इत्यादि) के निस्तारण व स्थिरीकरण हेतु विकसित प्रौद्योगिकी ।
-
उदासीनीकरण और क्षारक हाइड्रोलिसिस पर आधारित नाइट्रो उत्पादों अर्थात एचएमएस व आरडीएक्स तथा एचएमएक्स संयंत्र से उत्पन्न बेकार पदार्थो के लिए निपटान हेतु विकसित प्रौद्योगिकी । इसके प्रयोग के लिए टीओटी दस्तावेज तैयार किया जा चुका है ।
-
पर्यावरण प्रदूषण के मूल्यांकन हेतु किसी भी परियोजना स्थल के लिए भूजल मॉनीटरिंग नेटवर्क के क्षेत्र में विकसित कौशल ।
-
सुरक्षात्मक उपकरणों द्वारा हानिकारक रासायनिक वाष्प को सोखने के लिए प्रयोगशाला स्तर पर कोल पिच आधारित सक्रिय कार्बन स्फेरॉइड के लिए विकसित प्रक्रिया प्रौद्योगिकी ।
-
अग्निशमन के लिये 2-4 बार के कम वायुदाब पर कार्य करने वाली जलबूंदों की उत्पत्ति के लिए नई नॉजलों की डिजाइन तैया
-
विभिन्न अवस्थाओं के अंतर्गत अग्निशामक उपकरण बनाने के लिए धुआं परीक्षण सुरंग की स्थापना ।
-
नेशनल हेलन बेंकिग एंड मेनेजमेंट सुविधा विकसित कर दी गई है जिससे विभिन्न प्रकार की हेलन अशुद्धियों को ग्राह्य स्तर पर दूर कर उनका भंडारण किया जा सकता है ।
-
उपयोगी अग्निशमन व सिमुलेशन पर अग्नि प्रशिक्षण के लिए विकसित सॉफ्टवेयर पैकेज ।
-
अग्नि सुरक्षा और अग्नि से बचाव पर विशिष्ट प्रकार का प्रशिक्षण तथा रक्षा संगठनों के अग्निशमन कर्मिर्यों व सभी अधिकारियों के लिए इसके प्रबंधन संबंधी कार्यक्रम नियमित तौर पर आयोजित किए जा रहे हैं ।
|
|
|
|
|
|