| रक्षा
मंत्रालय (एम ओ डी)
डी आर डी ओ, रक्षा
अनुसंधान तथा विकास विभाग (डी डी आर एण्ड डी) के एक हिस्से के
रूप में कार्य करता है। इसका अनुक्रम पद चित्र
में दर्शाया गया है:
भारत के १९४७
में स्वतंत्रा होने से पहले देश की रक्षा का भार रक्षा विभाग (ब्रिटिश
शासन के अंतर्गत) के ऊपर था। भारत के स्वतंत्रा होते ही रक्षा
विभाग, रक्षा मंत्रालय बना दिया गया जिसका प्रमुख कैबिनेट पद का
मंत्री बनाया गया।
भारत के संविधान
के अनुसार, भारत का राष्ट्रपति सशस्त्रा सेनाओं का सर्वोच्च
कमांडर होगा जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा की कार्यकारी जिम्मेदारियां
मंत्री परिषद की होगी जिसका रक्षा मंत्री एक प्रमुख सदस्य होता
है। रक्षा मंत्री की कार्य में सहायता के लिए रक्षा राज्य मंत्री
होता है। कभी-कभी रक्षा मंत्री की सहायता के लिए एक से अधिक रक्षा
राज्य मंत्री भी हो सकते हैं।
रक्षा
मंत्रालय के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया
http://mod.nic.in
पर पधारें । |