|
श्री एन सीताराम
के पास तीन दशक से अधिक का पेशेवर अनुभव है, इस अवधि के
दौरान उन्होंने सैन्य संचार, संचार/सूचना सुरक्षा के
क्षेत्रों में और सामरिक एवं नियंत्रण प्रणालियों में
महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
डीआरडीओ मुख्यालय में मुख्य नियंत्रक (अनुसंधान और विकास)
के रूप में वे रडार, इलैक्ट्रॉनिक युद्ध,
इलैक्ट्रो-ऑप्टिकल उपकरणों एवं प्रणालियों, संचार एवं
नेटवर्किंग, सूचना प्रणालियों और संचार/सूचना सुरक्षा के
क्षेत्रों में प्रणालियों और प्रौद्योगिकियों के विकास के
लिए जिम्मेदार हैं।
डीआरडीओ मुख्यालय, नई दिल्ली में अनुसंधान और विकास के
मुख्य नियंत्रक के रूप में कार्यभार ग्रहण करने से पहले
वे वर्ष 2000-2006 के दौरान सेंटर फॉर आर्टिफिशियल
इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स (सीएआईआर), बंगलौर में निदेशक के
तौर पर कार्यरत थे और उससे पहले वे इलैक्ट्रॉनिक्स एवं
रडार विकास स्थापना (एलआरडीई) के संचार विभाग के प्रमुख
थे। उनके द्वारा और उनके नेतृत्व में विकसित किए गए कई
उपकरणों और प्रणालियों का काफी निर्माण किया गया और उनसे
काम किया जा रहा है । |