विशिष्ट वैज्ञानिक और मुख्य नियंत्रक, अनुसंधान और विकास, डीआरडीओ, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली
डॉ. प्रह्लाद, बंगलौर में 5 फरवरी, 1947 को जन्में, विश्वविद्यालय इंजीनीयरिंग कॉलेज, बंगलौर विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनीयरिंग में स्नातक (1969) हैं। उसके बाद, उन्होंने वर्ष 1971 में आईआईएससी, बंगलौर से रॉकेट और मिसाइल प्रणाली में विशेषज्ञता के साथ वैमानिकी इंजीनीयरिंग में अपनी स्नात्कोत्तर उपाधि और जवाहरलाल नेहरू प्रौयोगिकी विश्वविद्यालय, हैदराबाद से सूपरसॉनिक कबंश्चन में पीएचडी प्राप्त की।
उन्हें वर्ष 2006 में श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, हैदराबाद से मानद डाक्टरेट के सम्मान से नवाज़ा गया।
|