|
वैमानिकी निदेशालय (आरएवंडी) महानिदेशक अनुसंधान एवं विकास के अधीन अनुसंधान, डिजाइन, विमान, विमान के इंजनों, उपस्करों, प्रणालियों और भागों से संबंधित मामलों का प्रमुख वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्राधिकरण है। जून 1967 में स्थापित, यह निदेशालय डीआरडीओ की पांच प्रयोगशालाओं के कार्यों का समन्वय करता है और एक तरफ मुख्यालय में और दूसरी तरफ रक्षा सेवाओं के साथ प्रयोगशालाओं और सीसीआरएवंडी (एएमएस) के बीच अंतरापृष्ठ के रूप में कार्य करता है। इसके अलावा, पांच निदेशालय वैमानिकी आरएवंडी बोर्डऔर उसके सचिवालय के लिए जिम्मेदार है। निदेशालय द्वारा समन्वित प्रयोगशालाएं आगरा में एडीआरडीई और बंगलौर में एडीई, सीएबीएस, सीईएमआईएलएसी, डीएआरई और जीटीआरई हैं। |