|
इस निदेशालय के अधीन निम्न क्षेत्र आते है:
- एलसीए
- प्रक्षेपण
- एयरबॉर्न सर्विलांस सिस्टम
- मानव-रहित वाहन
- एरियल डिलीवरी
- उड़ानयोग्यता एवं प्रमाणीकरण
- शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों में वैमानिकी आरएवंडी
इन क्षेत्रों में मुख्य जोर तकनीकी और प्रणाली विकास पर है और विशेष प्रयास प्रत्यक्ष रूप से अथवा उद्योग के जरिए डीएवंडी प्रयास शामिलकर अधिक आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में सहयोग करना है।
कार्य
- आरएवंडी में कार्य कर रहे अन्य सरकारी संगठनों से संपर्क बनाए रखना
- परियोजनाओं के तकनीकी क्रियान्वयन के लिए नीतियों, योजनाओं और प्रक्रियाओं का सूत्रीकरण
- विमान, विमान के इंजन तथा अन्य संबंधित उपकरण के डिज़ाइन/विकास पर सेवा मुख्यालय को सलाह देना
- वैमानिकी विकास परियोजनाओं में उनके प्रदर्शन और सेवाओं में भूमिका के लिए उपयोगिता का आकलन करने के लिए उसमें शामिल होना
- वैमानिकी उपकरण/भंडारण के डिजाइन और विकास के पर्यवेक्षण के लिए जरूरी तकनीकी आगमों की खरीद
- सैन्य उड्डयन में ताजा विकास के साथ जुड़े रहना
- वैमानिकी आरएवंडी बोर्ड
|